पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mohala News Chhattisgarh News Do Not Drive Drunk Celebrate Holi Peacefully

नशे में गाड़ी न चलाएं शांतिपूर्वक मनाएं होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहला|पुलिस थाना मोहला में शनिवार को जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें कहा गया कि आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें। होली पर किसी प्रकार की अनहोनी घटना न घटे इस पर नजर रखेंगे। थाना प्रभारी एएसआई पीएल हिरवानी ने कहा कि पुलिस पूरी तरह चुस्त रहेगी। उन्होंने गाड़ी धीरे चलाने एवं नशा में ना चलाने, ऐसा करने पर पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मोहला जनपद अध्यक्ष लग्न राम चंद्रवंशी, सरपंच सरस्वी ठाकुर, उपसरपंच अब्दुल जानू, पूर्व सरपंच जग्गू राम सॉरी, नारायण लाल खंडेलवाल, संजय जैन, मिर्जा नूर, परमेश्वर यादव, सदानंद शेंडे, दिलीप सिघने, लक्ष्मी यादव, सविता बाई, ईश्वर लाल निषाद, मनीष कुमार तुलावी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...