- Hindi News
- National
- Dongargaon News Chhattisgarh News Do Not Force Action On Hoodies Rang Gulal
हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई जबदस्ती ना लगाएं रंग गुलाल
होली मंे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनपद पंचायत के सभागार गृह में शांति समिति की बैठक हुई। टीआई शिवेंद्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में एएसआई विजय नेताम ने त्यौहार को शांतिपूर्ण मनाने एवं हुड़दंग, ई वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करने के लिए नगर के भीड़ इलाके एवं विभिन्न वार्डों में पेट्रोलिंग लगाकर चेक करने निर्देश दिए हैं।
शांति व्यवस्था बनाने के लिए यातायात डायल 112 व पुलिस लाइन के जवान नगर के मुख्य मार्ग, विभिन्न वार्डों, चौक-चौराहों में पेट्रोलिंग कर नशे में लापरवाही पूर्वकवाहन चलाने वाले व खराब ऑयल लगाने वाले के विरुद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत जब्ती कर कार्रवाई करेंगे। होली के दौरान नगर के तिराहे रास्ते, मटिया मार्ग, करियाटोला मार्ग, चौकी मार्ग, फव्वारा चौक, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, विद्युत कंपनी के पास, सिनेमा लाइन, सदर लाइन, किल्ला पारा, हरि ओम नगर एवं मटिया व करियाटोला में पुलिस टीम तैनात रहेगी। होली में हुड़दंग करने वाले व संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार नजर बनाए रखेंगे। शांति व्यवस्था व यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नगरवासियों से सहयोग की अपेक्षा की गई है। बैठक मंे तहसीलदार शिव कुमार कंवर, नायब तहसीलदार लीलाधर कंवर, राधा कृष्ण बंजारे, एएसआई विजय नेताम, जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश साहू, उपाध्यक्ष सुयश नाहटा, नगर पंचायत के अध्यक्ष हीराभाई निषाद, दिनेश गांधी, लक्ष्मीनारायन गुप्ता, राम कुमार गुप्ता, डॉ बशीर खान, अरुण जैन, संतोष यादव, रोसन यदु, रोहित गुप्ता, प्रियंक जैन, सिद्दीक बडगुजर, राकेश साहू, दीपक गुप्ता, सद्दाम खत्री, दीपक देवांगन, बालकृष्ण सिन्हा, घनश्याम साव उपस्थित थे।