पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Doctors And Supporting Staff Will Be Present 24 Hours Security On 300 Jawans

24 घंटे मौजूद रहेंगे डॉक्टर और सपोर्टिंग स्टाफ, 300 जवानों पर सुरक्षा का जिम्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तगड़ी तैयार की गई है। निगरानी शुदा बदमाशों की पहले ही धरपकड़ शुरू की जा चुकी है। इसके अलावा हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम बनाई है। देर शाम तक चेक पाइंट लगाकर भी वाहनों की जांच होती रही। 30 पेट्रोलिंग पार्टी पूरे शहर में निगरानी करेगी। कुल 300 पुलिस जवान होली में सुरक्षा और व्यवस्था की कमान संभालेंगे।

एसपी बीएस ध्रुव ने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर गंभीरता बरतने के आदेश जारी किए गए हैं। किसी भी तरह की विवाद या शिकायत की सूचना पर त्वरित एक्शन लेने कहा है। सोमवार शाम से ही इन जवानों को निर्धारित जगहों पर तैनात कर दिया है, जो अगले 48 घंटे तक अपनी सेवा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए देंगे। इसमें कोताही नहीं बरती जाएगी।

किसी भी तरह की गैर कानूनी हरकत या हुड़दंग की स्थिति में पुलिस ने सीधी कार्रवाई की भी तैयारी कर रखी है। इसकी माॅनिटरिंग के लिए अफसर खुद अलग-अलग हिस्सों में गश्त करते रहेंगे। एसपी ध्रुव ने सभी से शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ होली पर्व मनाने की अपील की है। किसी भी हादसे या दुर्घटना पर फौरी मदद के लिए मेडिकल कॉलेज हास्पिटल में भी 24 घंटे डॉक्टरों की मौजूदगी रहेगी।

गुंडे-बदमाशों की धरपकड़

त्योहार में किसी तरह का खलल न पड़े इसके लिए पुलिस ने गुंडे बदमाशों की धरकपड़ भी शुरू कर दी है। निगरानी बदमाशों की पतासाजी में पुलिस की टीम अलग-अलग हिस्सों में गश्त कर रही है। इसके अलावा आपराधिक रिकार्ड वालों को लगातार समझाइश भी दी जा रही है। लोगों से भी त्योहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किए हैं।

{तीन सवारी : त्योहार के दौराना तीन सवारी न चलाएं। इससे हादसे की आशंका बढ़ती है। ऐसे वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।

{मुखौटा, प्रतिबंधित रंग : मुखौटा लगाकर वाहन न चलाए, इसके अलावा किसी पर भी प्रतिबंधित रंग न डाले।

{बेवजह विवाद : त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं। किसी भी तरह के बेवजह के विवाद में न पड़े और न ही ऐसे विवादों को बढ़ने दें।

{करें शिकायत : अपने आसपास या किसी के साथ भी दुर्व्यवहार, हंगामा या संदेहास्पद स्थिति देखें तो पुलिस से इसकी शिकायत करें।

तैनात रहेंगे गोताखाेर

होली के दिन नदी व तालाबों में नहाने वालों की संख्या भी अधिक रहती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर के नदी व तालाबों में भी गोताखोर तैनात रखने की तैयारी की है। होमगार्ड के जवान बतौर गोताखोर इन जगहों पर डयूटी देंगे। वहीं नशे की हालात में नदी-तालाब में नहीं उतरने की समझाइश भी लोगों को देंगे। इसके लिए अलग टीम बनाई गई है।

तीन टाइम खुलेंगे नल, आधे घंटे अतिरिक्त सप्लाई

होली पर्व को देखते हुए शहर में तीन टाइम पानी मिलेगा। इसके लिए ऐसे हिस्साें को फोकस किया गया है, जहां आमतौर पानी कम मिल पाता है। ऐसे हिस्सों में सुबह-शाम के अलावा दोपहर में भी नल खुलेंगे। इ टैंकरों से सप्लाई भी सुबह समय से पहले होगी और इन टैंकरों के फेरे भी बढ़ेंगे। सप्लाई की टाइमिंग में आधे घंटे अतिरिक्त समय का इजाफा किया है।

आप भी करें सहयोग: शिकायत के लिए नंबर भी जारी, तत्काल एक्शन लिया जाएगा

त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं


लिंक फेल से परेशानी

इधर रविवार शाम से ही शहर के ज्यादातर एटीएम के लिंक फेल रहे या नो कैश की स्थिति रही। इसके चलते भी लोग हलाकान रहे। सोमवार को दोबारा इन मशीनों को रिफिल किया गया। लेकिन दोपहर बाद दोबारा ऐसी स्थिति बनने लगी। लोग अपनी जरुरत के सामनों की खरीदी करने पहुंचे थे। ऐसे में एटीएम मशीनों में खराबी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

परेशानी होने पर इन नंबरों पर कर सकते हैं शिकायत

सिटी कोतवाली 9479192110

बसंतपुर थाना 9479192112

लालबाग थाना 9479192114

चिखली चौकी 9479192133

कंट्रोल रूम 07744286622

(नोट: पुलिस विभाग से उपलब्ध नंबर)

आपातकाल में देंगे ड्यूटी

मेडिकल कॉलेज हाॅस्पिटल सहित जिले के सभी सीएचसी में 24 घंटे डाॅक्टरों के मौजूदगी का भी निर्देश दिए हैं। खासकर इमरजेंसी सेवाओं से जुड़े सपोर्टिंग स्टाफ भी पूरे समय अस्पताल में मौजूद रहेंगे, ताकि आपातकाल की स्थिति में लोगों को किसी तरह की समस्या से जूझना न पड़े। इसके लिए निर्धारित रोस्टर मुताबिक डॉक्टरों की डयूटी लगाई गई है।

आप ऐसे करें सहयोग, नियमों का करें पालन

राजनांदगांव. होली के पहले बाजार में जमकर खरीदारी हुई।
खबरें और भी हैं...