पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Dongargaon News Chhattisgarh News Drink Syrup And Convince Drivers To Follow The Traffic Rules

शरबत पिलाकर चालकों को दी ट्रैफिक नियमों का पालन करने समझाइश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव. वाहन चालकों को शरबत पिलाती यातायात पुलिस।

राजनांदगांव| होली पर्व के पहले यातायात विभाग, छात्र युवा मंच और ग्राम पंचायत गठुला के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम गठुला में जन्मदिन को रचनात्मक रूप से मनाने, मद्यपान से युवाओं को दूर रखने यातायात सड़क सुरक्षा अभियान चलाकर दुपहिया वाहन चालकों को यातायात निरीक्षक भूपेंद्र गुप्ता, आरक्षक नरेन्द्र देवांगन भाजयुमो जिला मंत्री नागेश यदु, सरपंच गौरव बोरकर, हेमलाल साहू और ग्राम के वृद्ध जनों ने वाहन चालकों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करते शरबत पिलाया। बेलगाम दौड़ते वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग पर ग्राम गठुला सरपंच गौरव बोरकर ने अपने पिता की स्मृति में व ग्राम के हेमलाल साहू ने सड़क दुर्घटना में कमी लाने व यातायात व्यवस्था में योगदान देते हुए गतिरोधक स्टॉपर दान किए।
खबरें और भी हैं...