- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Due To Maintenance Work Cancell Will Remain Express Route Will Also Change
मेंटेनेंस कार्य के चलते कैंसिल रहेगी एक्सप्रेस, मार्ग में भी होगा परिवर्तन
राजनांदगांव|उत्तर रेलवे में मेंटेनेंस कार्य के चलते कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। रेलवे से मिली जानकारी मुताबिक उक्त कार्य के चलते 15 मार्च व 7 अप्रैल को छपरा- दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस व 16 मार्च और 8 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली दुर्ग छपरा सारनाथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इसी तरह 19 व 26 मार्च और 2 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली 18205 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग इलाहाबाद छिवकी-जिवनाथपुर-बनारस-शाहगंज से होकर चलेगी। 21 व 28 मार्च और 4 अप्रैल को नौतनवा से चलने वाली 18206 नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस शाहगंज-बनारस-जिवनाथपुर-इलाहाबाद छिवकी होकर चलेगी। दिनांक 3, 4, 6 व 7 अप्रैल को बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस बलिया-मऊ जंक्शन-शाहगंज होकर चलेगी। दिनांक 2,3, 5 व 6 अप्रैल को गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया- बरौनी एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ जंक्शन-बलिया होकर चलेगी। इसी तरह 4 अप्रैल को दुर्ग से चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग शाहगंज-मऊ जंक्शन-बलिया हेाकर चलेगी।