- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Due To The Activism Of The Women Army The Raw Alcohol Makers Are Blown Away Here The Police And The Excise Team Are Still Behind In The Action
महिला फौज की सक्रियता से कच्ची शराब बनाने वालों की नींंद उड़ी, इधर पुलिस और आबकारी की टीम कार्रवाई में अब भी पीछे
वनांचल में महिला फौज की सक्रियता से कच्ची शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मचा है। गांव में दबिश से अवैध कार्यों में लिप्त लोगांंे की नींद उड़ी है। वहीं पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता भी सामने आ रही है। गांव की महिलाएं जंगल में रिस्क लेकर दबिश दे रही हैं और पुलिस की मदद लेने से इंकार कर रही हैं, क्योंकि पुलिस कार्रवाई के बाद आरोपियों को छोड़ दिए जाने की शिकायत सामने आ रही है।
गांव के प्रमुख लोगों को दिखानी होगी सख्ती
महिलाएं खुद ही नशाबंदी को लेकर अभियान चला रही हैं। सोमवार को भी महिला फौज ने ग्राम मरकाकसा में दबिश देकर 25 से 30 ड्रम महुआ बरामद किया। महिलाओं ने इन सामानों की बरामदगी के बाद गांव के चौपाल में प्रमुख लोगांे की बैठक भी ली और पूछा कि आखिर जंगल में कच्ची शराब बनाने वालों को गांव के प्रमुख लोग क्यों नहीं रोक रहे हैं। महिलाओं का कहना था कि जंगल में दबिश देने पर सिर्फ महुआ की बरामदगी हो रही है पर कच्ची शराब को घर पर छिपा दिया जा रहा है। इसके लिए गांव के प्रमुख लोगों को सख्ती दिखानी होगी। इधर संबंधित क्षेत्र की पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। आबकारी विभाग की टीम भी शांत बैठी हुई है।
सूचना पर की जाती है कार्रवाई
राजनांदगांव एसएसपी बीएस ध्रुव ने बताया कि गांव के महिलाएं जागरूक हुई हैं। यह अच्छी बात है। पुलिस भी सूचना मिलने पर दबिश देती है। कार्रवाई भी कर रहे हैं।
राजनांदगांव. महिला फौज ने शराब बनाने रखे गए ड्रम जब्त किए।