- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Engaged In Persuading Angry Bjp Members Who Came In Contact With Congress
कांग्रेस के संपर्क में आए भाजपा के नाराज जिपं सदस्यों को मनाने में जुटे
जिला पंचायत में सभापति नहीं बनाए जाने से नाराज भाजपा के जिपं सदस्य कांग्रेस के संपर्क में आ गए हैं। इस खबर के सामने आते ही भाजपा संगठन में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे सदस्यों को मनाने की कवायद शुरू हो गई है। नाराज सदस्य संगठन के पदाधिकारियों का कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं तो अब ग्रामीण मंडल अध्यक्षों को सदस्यों के घर भेजा जा रहा है। लगातार संपर्क साधने कहा गया है। क्योंकि सदस्य कांग्रेस की ओर रूख करते हैं तो भाजपा को आने वाले दिनोंे में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे भी कांग्रेस के पास 11 सदस्य हैं और एक निर्दलीय मिलाकर भाजपा 13 सदस्यों के साथ बहुमत में है पर अगर एक साथ पांच सदस्य पार्टी छोड़ते हैं तो जिपं में भाजपा कमजोर हो जाएगी।
आगे चलकर होगा पार्टी को नुकसान
आने वाले दिनों में अविश्वास प्रस्ताव की स्थिति बनेगी तो कांग्रेस हाथ मार देगी। इस चिंता में भाजपा की ओर से नाराज सदस्यों को हर हाल में मनाने का प्रयास चल रहा है। कांग्रेसी नेताओं को अपनी पीड़ा बताकर सार्वजनिक हुए भाजपा के जिपं सदस्य अरूण यादव संगठन की नजर में आ गए हैं। पार्टी विरोधी इनके बयान के बाद संगठन ने मामले को संज्ञान में लिया है।
नाराज सदस्य सीएम से करेंगे मुलाकात
जिला पंचायत सदस्य अरूण यादव ने बताया कि सभी नाराज सदस्यों से भाजपा नेता संपर्क साध रहे हैं पर इनसे फिलहाल नाराजगी को लेकर चर्चा नहीं कर रहे हैं,क्योंकि जब हमारी जरूरत थी पर विश्वास में रखा गया और बाद में उपेक्षा कर दी गई। इसलिए अब कांग्रेस प्रवेश करने सीएम से मुलाकात करने की तैयारी कर रहे हैं। मुलाकात का समय मिलते ही सभी सदस्य सामने आएंगे। बताया कि मंडल अध्यक्ष को घर भेजा जा रहा है। मुलाकात नहीं होने पर फोन से संपर्क साध रहे हैं।