- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Family Of Martyrs And Women Police Was Honored
शहीदों के परिजन और महिला पुलिस का किया गया सम्मान
महिला दिवस के अवसर पर 12 मार्च को ओ कान्हा महिला मंडल के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन शहर में किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास में विशेष देने वाली महिला व पुलिस बल का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश की 30 महिला पुलिसकर्मियों, 5 शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली महिलाओं का सम्मान किया। इस तरह से शहर के 200 गणमान्य महिलाओं की उपस्थिति में आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में अध्यक्षता समाजसेविका वीणा सिंह ने की। कार्यक्रम में पूर्व महापौर शोभा सोनी, अजमीना बहादुर अली, एएसपी सुरेशा चौबे, टीआई सविता दास वैष्णव मौजूद रहे। कान्हा महिला मंडल अध्यक्ष अर्चना दास, सचिव सुषमा सिंह, दामिनी साहू, रिंकू मिश्रा, टीना खंडेलवाल आदि मौजूद रहे।
राजनांदगांव. महिलाओं का सम्मान करते मंडल के सदस्य।