पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Father Goes To Pick Up Daughter For First Holi Dies In Road Accident

पहली होली के लिए बेटी को लेने गए पिता की सड़क हादसे में मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शादी के बाद बेटी को पहली होली के लिए लाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना रविवार देर शाम छुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम खुंटा के पास घटी। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

ग्राम डोकला (खडगांव) निवासी वशिष्ठ कुमार उसारे ने छुरिया पुलिस को बताया कि रविवार को वह अंजोरी राम कंवर निवासी पथराटोला तथा विसम्भर कंवर निवासी डोकला के साथ बाइक क्रमांक सीजी 08 वाय 9327 से ग्राम रेंगाकठेरा (तुमडीबोड) अंजोरी राम कंवर की लड़की को शादी के बाद पहली होली मनाने के लिए लेने गए थे। वापसी के दौरान ग्राम खुंटा (छुरिया) के पास देर शाम करीबन 7:30 बजे छुरिया तरफ से आ रहे बाइक क्रमांक सीजी 08 एइ 6947 के चालक भागचंद ढीमर ने बाइक को लापरवाही पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया। इस दौरान अंजोरी राम दाहिने तरफ रोड पर गिर गया, तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 11 एइ 2795के चालक केशव दास खिलाडी के द्वारा ट्रैक्टर को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाते हुए रोड पर गिरे अंजोरी राम के ऊपर चढ़ा दिया। जिससे अंजोरी राम की मौके पर ही मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...