पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Fire In Closed Electronic Shop Claims 74 Lakh Items Burned

बंद इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी आग 74 लाख का सामान जलने का दावा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में हाईवे किनारे संचालित बंद इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग लगने से करीब 74 लाख रुपए का सामान जल कर खाक हो गया। घटना होली के दूसरे दिन यानी 11 मार्च की है। दुकान संचालक की सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग कैसे लगी इसके बारे में पता नहीं चल पाया है।

पुलिस के मुताबिक 11 मार्च सुबह तकरीबन 11.30 बजे अंशदीप इलेक्ट्रॉनिक दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। देखते-देखते आग बेकाबू होकर पूरी दुकान में फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। आग की लपटें और धुआं चारों तरफ फैल गई। एक दमकल वाहन से आग पर काबू पाना मुश्किल था। इसलिए राजनांदगांव नगर निगम के अलावा डोंगरगांव से भी फायर ब्रिगेड को बुलावा भेजा गया। इसके बाद भी आग पर काबू पाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी, ऐसे में दुर्ग और एबीस कंपनी से दो दमकल वाहन बुलाए गए, कुल सात फायर ब्रिगेड के जरिए आग को कम करने की कोशिश की गई। चार पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई।

अभी कुछ कह पाना मुश्किल है: बसंतपुर थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि आगजनी में 74 लाख रुपए कीमत के सामान के नुकसान की जानकारी दी गई है। दुकान में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है, जरूरत पड़ने पर सीसीटीवी कैमरा फुटेज को भी खंगाला जाएगा।

शार्ट सर्किट की आशंका

चूंकि दुकान इलेक्ट्रॉनिक सामानों से भरी पड़ी थी। हो सकता है होली के पहले दुकान बंद करने की हड़बड़ी में किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का स्विच डिस्कनेक्ट करने से छूट गया होगा, लंबी अवधि तक ऑन मोड में रहने की वजह से शार्ट सर्किंट हुई होगी और दुकान में आग लग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

होली होने से बंद थी दुकान

दुकान के संचालक सुरेंद्र सिंह पिता अमेल सिंह बग्गा (45) ने पुलिस को बताया कि उनके दुकान में टीवी, फ्रिज, एसी, वॉशिंग मशीन समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामानों की सेलिंग की जाती है। होली के कारण दुकान बंद थी। आग कैसे लगी ये समझ से परे है। पुलिस के अनुसार आग में 74 लाख कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान जल गया।

राजनांदगांव. दुकान में लगी भीषम आग को बुझाने के लिए सात दमकल वाहन बुलाए गए।
खबरें और भी हैं...