- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Former Sarpanch Gupta Was Reluctant To Give Charge New Sarpanch Deepak Complained To The Collector
चार्ज देने में आनाकानी कर रहा पूर्व सरपंच गुप्ता नए सरपंच दीपक ने कलेक्टर से की शिकायत
छुरिया ब्लॉक के ग्राम नादियाखुर्द में पूर्व सरपंच देवसागर गुप्ता ने गांव के नवनिर्वाचित सरपंच दीपक सिंह राजपूत को अब तक चार्ज नहीं दिया है। चार्ज नहीं मिलने की वजह से नए सरपंच कोई भी काम नहीं करा पा रहे हैं। इस वजह से ग्रामीणों की खरी-खोटी सुननी पड़ रही है।
नवनिर्वाचित सरपंच राजपूत ने कलेक्टर से शिकायत कर चार्ज दिलाने की मांग की है। पूर्व सरपंच पर गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया है। शिकायती पत्र में उल्लेख किया है कि नादियाखुर्द और आश्रित ग्राम बखरूटोला के ग्रामीणों के घरों में शौचालय निर्माण और मरम्मत के लिए शासन की ओर से 19 लाख रुपए की स्वीकृति मिली थी।
हितग्राहियों को योजना का लाभ देने के लिए पूर्व सरपंच की ओर से 17 लाख 50 हजार रुपए निकाला था पर इस राशि का बिल, व्हाउचर, कैशबुक का कोई रिकॉर्ड अपडेट ही नहीं है। बखरूटोला में हुए सड़क निर्माण में भी गड़बड़ी का आरोप लगाया गया है। किसी भी कैशबुक और पासबुक में मिलान नहीं पाया गया है। बखरूटोला में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन की राशि निकालने के बाद भी निर्माण की स्थिति प्रारंभिक चरण में ही दिखाई पड़ रहा है। सरपंच राजपूत ने मांग की है कि जल्द ही चार्ज दिलाया जाए और निर्माण कार्यों में हुई गड़बड़़ी की जांच हो। कलेक्टर ने मामले की जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने का अाश्वासन दिया।