पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uparvah News Chhattisgarh News Former Sarpanch With His Signature And Seal Distributed To 69 People

पूर्व सरपंच ने अपना हस्ताक्षर व सील लगा 69 लोगों को बांट दिया पट्‌टा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत ग्राम उपरवाह में पूर्व सरपंच डामन लाल साहू ने आवास आबादी पट्टा वितरित कर दिया। इस सूची में गांव के 69 लोगों का नाम है जिनमें से अधिकांश लोगों को पट्टा दिया जा चुका है। सरपंच पद पर नहीं होते हुए भी अपने हस्ताक्षर एवं सील का गैरकानूनी तरीके से उपयोग कर वितरित पट्टे को वैध ठहराने में लगे हुए हैं।

ग्रामीणों ने विश्व महिला दिवस के मौके पर ग्राम पंचायत में आयोजित विशेष ग्राम सभा के दौरान सरपंच के उपस्थिति में प्राप्त आवास आबादी पट्टेदारों ने जानना चाहा कि यह सही है कि नहीं। तब ग्रामीणों की उपस्थिति में पंचायत ने बताया कि उक्त पट्टा फर्जी है चूंकि आवास आबादी वितरण के लिए पंचायत में अनुमोदित ही नहीं हुआ है। इसके अलावा हितग्राहियों की सूची एवं वितरण को लेकर ग्रामीणों द्वारा पंचायत चुनाव से पूर्व रोक लगाने के लिए नायाब तहसीलदार घुमका एवं उच्च कार्यालयों में आवेदन लगा है। गांव में 9 मार्च को मुनादी कराकर ग्रामीणों को अवगत कराया गया कि पूर्व सरपंच द्वारा वितरित आवास आबादी पट्टा फर्जी है। इसी तिथि को पंचायत एवं ग्रामीणों द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर अवगत कराया गया एवं इस पर रोक लगाकर उचित जांच और कार्रवाई की मांग की गई। पूर्व में पंचायत द्वारा आबादी वितरण में भेदभावपूर्ण तरीके से जरूरत मंदों को ना देकर मर्जी से बांट दिया गया। उसमें से अधिकांश को दोबारा दिया गया और कई लोगों ने अन्य को विक्रय कर दिया है। बेवजह आबादी वितरण से गांव में चारागाह समाप्त हो रहा है। कई रसूखदार लोग गांव में अवैध कब्जा कर लिए हैं इस ओर पंचायत एवं ग्राम समाज भी मौन है इसके अलावा राजस्व विभाग भी मौन है। घुमका नायब तहसीलदार राजू पटेल ने बताया कि आवास आबादी वितरण के लिए पंचायत में अनुमोदन ही नहीं हुआ है, अभी इसकी पूरी प्रक्रिया अधूरी है, अभी कोई भी इस प्रकार की पट्टा वितरण नहीं कर सकता। ऐसा किया जाना गलत है।

रोक लगाने की मांग: ग्रामीणों ने एसडीएम को दिया आवेदन

आवास आबादी के लिए पर्याप्त खाली जगह नहीं

तहसील कार्यालय घुमका से 22 फरवरी को जारी ज्ञापन पत्र जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने बाबत पत्र 26 फरवरी को ग्राम पंचायत सचिव को प्राप्त हुआ। जिसमें 7 मार्च की तिथि से वितरित फर्जी आवास आबादी पट्टा उल्लेख था कि ग्राम पंचायत उपरवाह में स्थित शासकीय भूमि (चारागाह) भूमि खसरा नं 556/1 15,24 जनवरी 2018 में भूमिहीन हितग्राही को आवास आबादी निर्माण के लिए भूखंड दिए जाने के लिए प्रस्ताव का आवेदन प्रस्तुत किया गया था। उक्त संबंध में जांच कर पंचनामा जांच प्रतिवेदन 26 फरवरी को घुमका न्यायालय में प्रस्तुत करना था जबकि यह पत्र इसी तिथि को पंचायत को मिला। ग्राम उपरवाह में आवास आबादी के लिए पर्याप्त खाली जगह ही नहीं है। इधर ग्रामीणों ने अफसरों से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

उपरवाह. पूर्व सरपंच ने ग्रामीणों को दिया आबादी पट्‌टा।
खबरें और भी हैं...