- Hindi News
- National
- Chhuriya News Chhattisgarh News General Assembly Of Gondwana Samaj From 17 April In Village Gotanpar
गोंड़वाना समाज की महासभा 17 अप्रैल से ग्राम गोटानपार में
संभागीय स्तरीय गोंड़वाना समाज कार्यालय मोहला के तत्वावधान में 17,18 एवं 19 अप्रैल को महाराष्ट्र के ग्राम गोटानपार (चिचगढ़) में संभाग स्तरीय गोंड़वाना महासभा होगी। गोंड़वाना समाज के संभागीय संगठन मंत्री एवं छुरिया-डोंगरगढ़़ ब्लाक सचिव दिनेश कोरेटी ने बताया कि हर पांच सा में महासभा होती है जिसमें सामाजिक नियमावली की समीक्षा की जाती है। आवश्यकता अनुसार संशोधन कर संशोधित नियमावली का प्रकाशन हर पांच वर्ष में किया जाता है।
संभागीय गोंड़वाना समाज कार्यालय मोहला के गठन के बाद से अब तक मानपुर ब्लाॅक के बाजार भर्रीटोला, कांकेर जिला के भानुप्रतापपुर, बालोद जिले के जुन्नापानी एवं राजनांदगांव जिला के मोहला ब्लाॅक मुख्यालय में चार महासभा हो चुकी है। पांचवां एवं आगामी महासभा महाराष्ट्र के गोंदिया जिला अंतर्गत ग्राम गोटानपार (चिचगढ़) में होना तय किया गया है।
कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए संभागीय गोंड़वाना समाज मोहला के अध्यक्ष सुरेश दुग्गा, उपाध्यक्ष मंगल सिंह उइके, महासचिव मोहन सिंह हिड़को, सचिव रतन लाल ताराम, संगठन मंत्री दिनेश कोरेटी, ब्लाॅक अध्यक्ष बाबूराव हिड़को, राधेलाल आचले, फत्तेसाय किरंगे, रोहित कौर, रमेश हिड़ामे, दिनेश उसारे, गुलाब सिंह कोड़ापे, मेहर सिंह दुग्गा, तुलसी मरकाम, नरेंद्र नेताम जुटे हुए हैं।