पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महान वह है जो महिलाओं का सम्मान करे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले महाविद्यालय परिसर स्थित आॅडिटोरियम में मेरा समर्पण मेरी उड़ान के तहत शासकीय महाविद्यालय परिवार, शेरा क्लब व पुलिस परिवार के तत्वावधान में प्री-सेलिब्रेशन मातृ शक्ति सम्मान व परिचर्चा हुई। शनिवार को कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली अनेक महिलाओं का सम्मान किया गया। जिन्होंने अपने आत्मविश्वास व समर्पण से समाज में मिशाल कायम किया है।

मातृ शक्ति समान, सामाजिक समरसता समान तथा स्वच्छता शक्ति समान के तहत मोमेंटो, शाल और श्रीफल देकर महिलाओं को समानित किया गया। संचालन प्रोफेसर धमगाये ने किया। मुख्य वक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण मिश्रा ने कहा कि महान वो नहीं जो महिला को परिभाषित करे, अपितु महान वह है, जो सम्मान कर सके।

वहीं मंच पर वरिष्ठ शिक्षाविद व महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. बीएन मेश्राम, महासमुंद से पहुंची चेयरमेन सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ स्टडिस डॉ. अनुसूईया अग्रवाल, एएसपी मोनिका ठाकुर, एसडीएम वीरेन्द्र सिंह, एसडीओपी घनश्याम कामड़े, स्त्री व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.सुरभी महोबे, वरिष्ठ समाजसेवी शारदा तिवारी, जयश्री साहू, बीएमओ डॉ.रागिनी चंद्रे, लायंस क्लब की पूर्व गवर्नर र|ा ओस्तवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ.आई खान व समाजसेवी मिथलेश शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर आडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान माहौल उस समय भावुक हो गया जब दिव्यांग लक्ष्मी साहू को सम्मान देने विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रवीण मिश्रा स्वयं मंच से नीचे आकर उसे ना सिर्फ सम्मानित किया।

समारोह में 17 महिलाओं को किया सम्मानित

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए प्राचार्य डॉ.बी एन मेश्राम, बेहतर पुलिसिंग के लिए एएसआई टी.चंद्रवंशी, मिनाक्षी देशलहरे व मोनिका साहू जपं सदस्य जिन्होंने केवल अपने व्यक्तित्व के दम पर अल्प खर्च के जपं का चुनाव जीत लिया। एबीओ रश्मि ठाकुर को समानित किया गया।

डोंगरगांव. अतिथियों ने दिव्यांग लक्ष्मी को सम्मानित किया।
खबरें और भी हैं...