- Hindi News
- National
- Chhuriya News Chhattisgarh News Holi Is A Fun And Festive Festival Of Colors Bhatia
धार्मिक व रंगों का मस्ती भरा पर्व है होली: भाटिया
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बोईरडीह, घुपसाल, रेंगाकठेरा, आमाटोला, बिटाल में ग्रामीणों के तत्वावधान में एक दिवसीय फाग प्रतियोगिता हुई। इसके उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजिंदर पाल सिंह भाटिया थे। अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य अरूण यादव ने की। जनपद अध्यक्ष किरण वैष्णव उपस्थित थे।
भाटिया ने कहा कि होली सामाजिक एवं धार्मिक व रंगों का रंगबिरंगी मस्ती भरा पर्व है। होली को लेकर हिरणकश्यप और उसकी बहन होलिका व उसके पुत्र भक्त प्रहलाद पर पौराणिक कथा प्रचलित है। इस त्यौहार में जातिभेद का कोई स्थान नहीं होता। सभी इसे बड़े उत्साह से अपने पुराने गिले सिकवे भूलकर गले लगाते हैं। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष, रविन्द्र वैष्णव, गुलाब गोस्वामी, भाजपा महामंत्री, शेखर भारतद्वाज, मदन साहू, देवनारायण कुंभकार, संजय सिन्हा, चंदशेखर सिन्हा, संतोष पटेल, कुंदन साहू, पुरषोत्तम ठाकुर, ज्ञानचंद कुंभज, अरविंद्र बागमारे, भीष्मदेव, अमर खोब्ररागढे, छन्नू साहू, द्वारकाप्रसाद, गोलू सिन्हा आदि उपस्थित थे।
छुरिया. फाग प्रतियोगिता में शामिल हुए भाटिया।