- Hindi News
- National
- Manpur News Chhattisgarh News If The Problems Do Not Go Away The Beo Office Will Surround The Teachers Association
समस्याएं दूर नहीं हुई तो बीईओ अॉफिस घेरेगा टीचर्स एसोसिएशन
ब्लॉक इकाई मानपुर ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिए 12 मार्च को ज्ञापन सौंपा था, जिस पर बीईओ एनके निरापुरे ने त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक समस्याओं
का निराकरण नहीं किए जाने के कारण 19 मार्च को ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव का निर्णय लिया गया।
ब्लॉक इकाई मानपुर के ब्लॉक अध्यक्ष श्रीहरी के मार्गदर्शन में ब्लॉक उपाध्यक्ष देवशंकर तारम, ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुधनसिह कोरेटि, ब्लॉक प्रवक्ता चेतन दास सारवा, जिला पदाधिकारी दिलीप धनकर, मंजू यादव, अल्का हेलोडे, नागेश्वरी दर्रो, चित्रलेखा मानकर, राजेंद्र ठाकुर, शिवदयाल नरेटी, भोजराम रावटे, तुलसीदास मानिकपुरी, अलका नुरेटी, उत्तरा ठाकुर, मूलचंद बांधे, गणपत नेताम आदि शिक्षक साथी एवं टीम ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मानपुर को निम्न समस्याओं का ज्ञापन दिया। इसमें बताया गया कि महंगाई भत्ता की 3 प्रतिशत एरियस की राशि दीपावली के पूर्व विभाग से प्राप्त होने पर ज्यादातर शिक्षकों के खाते में डाला गया किन्तु ब्लाॅक के 40 शिक्षकों को एरियस ही नहीं मिला। वही 60-70 शिक्षकों को एरियस की आधी ही राशि दी गई, बचत राशि आज पर्यंत अप्राप्त है जो एक गंभीर लापरवाही है।
नाराजगी: 19 मार्च को करेंगे प्रदर्शन
अफसर से की चर्चा
पूर्व में 2016 से कई शिक्षकों का औपचारिक परीक्षा अनुमति/कार्योत्तर शेष है। ब्लॉक के बहुत सारे शिक्षक साथियों का सत्र 2018-19 में बीईओ कार्यालय से प्रत्येक माह 500 रुपए आयकर कटौती की गई थी, आयकर रिटर्न होने के बाद भी खाता में अब तक राशि जमा नहीं हुई है। 2010 बैच के शिक्षक साथियों का परिवीक्षा अवधि समाप्ति के पश्चात एरियस राशि का भुगतान आज तक अप्राप्त है। समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर डीडी मंडले से चर्चा की। तहसीलदार उर्वशा, थाना प्रभारी, मानपुर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार निरापुरे को समस्या निराकरण नहीं होने पर 19 मार्च के बीईओ कार्यालय घेराव के संबंध में सूचना दी।
मानपुर. बीईओ कार्यालय पहंुचे एसोसिएशन के पदािधकारी।