पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News In All The Committees Of The Bjp The Bjp Won Independent Independence Cooperative Department

जिपं की सभी समितियों में भाजपा का कब्जा निर्दलीय विप्लव को मिला सहकारिता विभाग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला पंचायत और जनपद पंचायत में गुरुवार को विभागों की स्थाई समितियों के सदस्यों और सभापति के लिए चुनाव हुआ। जिपं की समितियों में भाजपा का कब्जा हुआ तो वहीं जनपद पंचायत में कांग्रेस का कब्जा रहा। बहुमत नहीं होने के बाद भी भाजपा ने जपं में प्रत्याशी उतारे थे पर हार का सामना करना पड़ गया।

जिपं में गहमागहमी के बीच 11 बजे से स्थाई समितियों के सदस्यों का चुनाव शुरू हो गया था। कांग्रेस 11 सदस्यों तक सीमित होने के बाद भी सभी समितियों के लिए प्रत्याशी उतारे थे। हालांकि 13 सदस्यों का बहुमत होने से भाजपा के सदस्य समिति के मंेबर निर्वाचित हुए। यहां कृषि समिति के मेंबर के लिए चुनाव चुनाव में कांग्रेस के
एक सदस्य भाजपा के सदस्य के नाम के आगे मुहर लगा दी,
जिसे मिटाने की कोशिश भी
सदस्य ने की।

विप्लव को मौका देने से सदस्यों में दिखी नाराजगी

इधर भाजपा ने निर्दलीय विप्लव साहू को सभापति की जिम्मेदारी दी है। इस वजह से सदस्यों में नाराजगी देखने को मिली। होली के एक दिन पहले हुई बैठक में ही विरोध सामने आया था। हालांकि उपाध्यक्ष के चुनाव में सहयोग करने की वजह से भाजपा संगठन ने विप्लव को सभापति बनाया है।

जानिए, जनपद पंचायत में इन्हें मिली जिम्मेदारी

जपं राजनांदगांव में संचार एवं संकर्म विभाग के सभापति मोहनिश धनकर बनाए गए। कृषि समिति के सभापति ओमप्रकाश साहू, स्वच्छता एवं गौठान समिति के सभापति टेकूराम टिंकू साहू सभापति बनाए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के सभापति खिलेश्वरी साहू, सहकारिता एवं उद्योग समिति के सभापति अमीन खान बनाए गए हैं। वन समिति के सभापति दामिनी विजय साहू और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के सभापति हंसा सिन्हा बने हैं।

यह हाल: बहुमत नहीं, फिर भी कांग्रेस ने जिपं की स्थायी समितियों का चुनाव लड़ा

भाजपा सदस्य अरूण ने किया विरोध

भाजपा के जिपं सदस्य अरूण यादव ने सभापति के लिए नाम तय नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई। मौके पर ही सदस्यता से इस्तीफा देने की बात कही। नाराजगी को देखते हुए पूर्व जिपं अध्यक्ष दिनेश गांधी, सचिन बघेल ने अरूण को समझाइश दी तब वे शांत हुए। अध्यक्ष के कमरे में बैठक में बाद सदस्यों को एकजुट रहने कहा गया।

लॉटरी से तय किए नाम

सदस्यों के बीच आपसी मतभेद न हो, इसलिए भाजपा ने सभापति के सदस्यों का चुनाव होने के बाद दो-दो नाम की लॉटरी निकाली और सभापति तय किया। चुनाव के दौरान भाजपा, कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता बनी रही। भाजपा ने सभापति के लिए उन चेहरों को आगे किया था जो कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के दावेदार थे पर इन्हे मौका नहीं दिया गया था। चुनाव के दौरान काफी गहमागहमी की स्थिति रही। कुछ बिंदुओं पर सदस्यों के बीच नाराजगी भी देखने को मिली।

ये बनाए गए सभापति

सामान्य प्रशासन गीता साहू और शिक्षा स्थायी समिति के सभापति विक्रांत सिंह बने हैं। संचार एवं संकर्म समिति के सभापति अशोक देवांगन बनाए गए। महिला एवं बाल विकास विभाग के सभापति धम्मन साहू, कृषि समिति ललिता कंवर, सहकारिता एवं उद्योग विभाग विप्लव साहू, वन, जल संसाधन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की जिम्मेदारी नरसिंग भंडारी को दी गई। खनिज, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विभाग में सभापति इंदूमति साहू बनाई गई हैं।

राजनांदगांव. स्थायी समितियों के सदस्यों और सभापति का चुनाव हुआ।
खबरें और भी हैं...