- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News It Is Difficult To Get Dispute Compensation Among Officers And Employees Bhatia
अधिकारी-कर्मचारियों में विवाद मुआवजा मिलना मुश्किल: भाटिया
छुरिया|छग कांग्रेस सरकार के कार्यप्रणाली पर पूर्व मंत्री रजिंदर पाल सिंह भाटिया ने निंदा करते हुए कहा कि राजनांदगांव के तहसील छुरिया अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों में बेमौसम बारिश दो बार हुई ओलावृष्टि से 70 प्रतिशत से अधिक किसानों के चना, गेहूं, लाख, लाखडी, मसूर, अलसी धनिया, सरसों की रबी फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसानों की फसल की लागत भी निकल पाना भी मुश्किल है। विधानसभा में मामला उठाने के बाद किसानों को फसल बीमा और फसल नुकसान की भरपाई के लिए आरबीसी 6 4 के अंतर्गत राजस्व व कृषि से सर्वे करने के बाद मुआवजा देने के लिए कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया था। तहसील कार्यालय से आरबीसी 6 4 के प्रकरण तैयार नहीं होने से किसानों को फसल बर्बादी की क्षतिपूर्ति राशि नहीं मिल पा रही है। जिसमें छुरिया तहसील के अधिकारी कर्मचारियों के उदासीनता एवं आपसी मतभेद व पटवारियों के हड़ताल पर जाने से ब्लॉक के किसानों की क्षतिपूर्ति सर्वे अब तक नहीं किया गया है। भाटिया ने शासन प्रशासन से मंाग की कि किसानों को जो नुकसान हुअा उसका उचित आंकलन कर मुआवजा राशि प्रदान करें।