- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News It Is Necessary To Give Women A Pleasant And Safe Environment At The Workplace Principal
महिलाओं को कार्यस्थल पर सुखद और सुरक्षित वातावरण देना जरूरी: प्राचार्य
केंद्रीय विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम हुआ। प्राचार्य ई.रंगास्वामी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यालय की समस्त महिला शिक्षिकाओं और कार्मिकों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया। प्राचार्य रंगास्वामी ने कहा कि महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। वे घर और बाहर दोनों जगह अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करती हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुखद, सुरक्षित और अनुकूल वातावरण बनाए रखना हर कार्यस्थल के लिए आवश्यक है। केंद्रीय विद्यालय संगठन में महिलाएं हमेशा से सम्मानित और महत्वपूर्ण रही हैं। विद्यालय की वरिष्ठतम शिक्षिका सुरीता सैनी ने कहा कि लड़कियों को जन्म लेने का, शिक्षा का और आगे बढ़ने का अधिकार मिलना चाहिए व समाज में उनके लिए सदा सुरक्षित वातावरण का निर्माण होना चाहिए। वरिष्ठ शिक्षक डॉ योगेंद्र पांडेय व अनिल सिंह बिष्ट ने भी सभा को संबोधित किया। शिक्षक अमित मेश्राम ने मां पर आधारित एक मधुर गीत को प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महिला दिवस गीत की प्रोजेक्टर पर प्रस्तुति भी की गई। संचालन शिक्षक यगेश्वर साहू ने किया।