पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Jewelry Worth 49 Thousand Stolen Along With Cash From The Manager39s Listened House

मैनेजर के सूने मकान से नकद समेत 49 हजार के जेवरात चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर के सूने मकान से चोर ने नकद समेत 49 हजार रुपए कीमत के आभूषण पार कर दिए। सूचना पर बसंतपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। लक्ष्मी नगर सांई मंदिर के पास रहने वाले अजय कुमार साहू ने बसंतपुर पुलिस को बताया कि वह किराए के मकान में रहते हैं। ग्रामीण बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर पदस्थ हैं। 9 मार्च को वे परिवार सहित होली मनाने अपने घर रायपुर चले गए थे। 12 मार्च की सुबह 10.30 बजे वापस लौटे। देखा कि प्रवेश द्वार का दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर अलमारी खुली हुई थी। चेक करने पर पता चला कि जिस डिब्बे में घर के ज्वेलरी को रखा था। वह खाली था। चोर ने सोने की चैन, मंगलसूत्र, एक जोडी सोने का झुमका और नकद 4000 रुपए कुल कीमत 49000 रुपए चुरा लिए।

खबरें और भी हैं...