- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Lack Of Medical Officers Lack Of Accommodation With Employees
मेडिकल अफसरों की कमी, कर्मचारियों के पास आवास का अभाव
जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की क्या स्थिति है? यह जानने के लिए नेशनल हेल्थ मिशन की टीम तीन दिनों के लिए जिले के दौरे पर है। टीम के सदस्यों ने अब तक पांच सेंटरों का औचक निरीक्षण किया जहां नेशनल प्रोग्राम की स्थिति तो बेहतर है पर मेडिकल अफसरों की कमी और कर्मचािरयों के आवास सहित इंफ्रास्ट्रक्चर की कमियां सामने आ रही हैं।
स्वास्थ्य मिशन के नेशनल मॉनीटर डॉ नरसिम्हा मूर्ति ने बताया कि छुईखदान, देवारीभाठ, रानीतराई, कसारी, आसरा सहित अन्य सेंटरों में चलाए जा रहे पीएचसी और सीएचसी का निरीक्षण किया गया। कुछ जगहों पर हेल्थ वेलनेस सेंटर भी बनाए गए हैं जहां साफ-सफाई से लेकर अन्य सुविधाएं बेहतर पाई गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय जानना चाह रही है कि लोगों को प्रोग्राम का सीधा लाभ मिल रहा है या नहीं। इसलिए भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का फीडबैक भी लिया जा रहा है।
राज्य सरकार को दे चुके सूचना: मूर्ति
नेशनल मॉनीटर मूर्ति ने कहा कि राज्य सरकार को सूचना दे चुके हैं कि मेडिकल अफसरों की भर्ती की जाए ताकि निचले स्तर पर ही बीमािरयों की पहचान हो सके, इलाज बेहतर हो। बताया कि निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों व कर्मचारियों के आवास की समस्या सामने आई। कुछ जगहों पर मरम्मत की दरकार है। ऐसे सेंटरों में पीडब्ल्यूडी की मदद ली जाएगी। सीएमएचओ डॉ मिथलेश चौधरी ने बताया कि डॉक्टरों व अन्य कर्मचारियों की भर्ती की प्रक्रिया पेंडिंग है।
नेशनल हेल्थ मिशन की टीम ने कहा