- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Lakholi Muktidham And The Beautification Of The Pond Letter Written
लखोली मुक्तिधाम और तालाब का सौंदर्यीकरण हो, लिखा पत्र
नांदगांव की मेयर हेमा देशमुख अपना पहला बजट इसी माह पेश करने वाली है। इस बजट से क्षेत्र की जनता को काफी उम्मीदें है। बजट में क्षेत्र के विकास कार्यों को शामिल करने की मांग को लेकर वार्ड नं. 33 लखोली बैगापारा की पार्षद दुलारी साहू ने मेयर को पत्र लिखा है। इस पत्र में दुलारी ने कहा है कि लखोली बैगापारा में एकमात्र मुक्तिधाम है। जिसकी स्थिति ठीक नहीं है। बाउंड्रीवाल नहीं है। शेड तक नहीं है। बैठने के लिए भी उचित स्थान नहीं है। इसलिए लखोली बैगापारा के मुक्तिधाम का सौंदर्यीकरण किया जाए। 30 हजार की आबादी वाले लखोली क्षेत्र में यह इकलौता मुक्तिधाम है। दुलारी ने अपने पत्र में कहा है कि लखोली में दो तालाब है। दोनों को सौंदर्यीकरण की आवश्यकता है। ताकि लोग अपने निस्तारी भी कर सके।
बजट में इसे भी शामिल करने की रखी मांग
{लखोली हायर सेकंडरी स्कूल मैदान समतलीकरण और मिनी स्टेडियम हो। {क्षेत्र की जर्जर और खस्ताहाल सीसी रोड और नाली का निर्माण हो। {लखाेली के तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाए। {अटल आवास का रिनोवेशन किया जाए। {ब्रम्हा देव चौक से कंचनबाग जाने वाले मार्ग को गौरवपथ बनाया जाए।