पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Like All Family Members All Women In Society Should Be Respected Vijay

परिवार के सदस्यों की तरह समाज की सभी महिलाओं का करना चाहिए सम्मान: विजय

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दिग्विजय कॉलेज के समाज कार्य विभाग के द्वारा महिला दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम कोटरासरार में एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस मौके पर प्रो. विजय मानिकपुरी ने कहा कि उपस्थितजनों से कहा कि वे संकल्प लें कि जिस तरह वे परिवार में मां, बहन, प|ी और दोस्त का सम्मान करते हैं उसी तरह समाज की सभी महिलाओं का सम्मान करेंगे।

डॉ. चंद्रिका नाथवानी ने उद्बोधन में कहा कि नारी शक्ति है, सशक्तीकरण है, महिला किसी भी क्षेत्र में किसी से कम नहीं है। जीवन रूपी समाज काे चलाने के लिए महिलाएं आगे हैं। डॉ. अनिता शंकर ने कहा कि समाज समानता से चलती है। इसलिए हमको भेदभाव नहीं करना चाहिए। सबको वही संदेश आज के अवसर पर दिया जा रहा है। अंजू आहूजा डायरेक्टर एजुकेशन अजीज पब्लिक स्कूल ने ड्यूटी टाइम के बारे में बताया व गांव लोगों को संकल्प दिलाया।

ग्राम सांकरा में कार्यक्रम कर महिलाओं का किया सम्मान


विजेता हुए पुरस्कृत: बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर

स्कूली बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली, स्पर्धाओं में भी लिया हिस्सा

कार्यक्रम से पहले स्कूली बच्चों द्वारा जागरुकता रैली निकाली गई। बच्चों का कुर्सी दौड़ साथ में महिलाओं का भी कुर्सी दौड़, स्लो साइकिल रेस, बिंदी लगाओ प्रतियोगिता, रस्सी खींच प्रतियोगिता, केला आलपिन समेत विभिन्न तरह का खेल का आयोजन किया गया। स्पर्धा में विजयी महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाज कार्य विभाग विद्यार्थी शोभित साहू, श्वाति, नीलम, रेणु, दुशीर, एकता, हरीश, माधुरी, उमेश, पवन, पूजा, रजनी, विश्म्मा सहित अन्य स्टूडेंट्स की सक्रिय भूमिका रही।

राजनांदगांव|ग्राम सांकरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरपंच सावित्री बाई सिरमौर, पंचायत सचिव, पंचगण, महिला स्वयं सहायता के सदस्यगण, एनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सरपंच सिरमौर ने महिला शिक्षा को प्रोत्साहित करते हुए सावित्री बाई फूले के जीवन से जुड़ी मार्मिक किस्सों को साझा किए। साथ ही सभी महिलाओं के लिए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया। शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विविध विषयों पर चर्चा हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टेमीन निषाद ने बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए उठाए गए कदम की जानकारी दी। कार्यक्रम में सुधा गुप्ता ने भी संबोधित किया।

राजनांदगांव. बिंदी लगाओ प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
खबरें और भी हैं...