पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Lomesh First In Culture Knowledge Test

संस्कृति ज्ञान परीक्षा में लोमेश प्रथम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल विश्व गायत्री परिवार, देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार (उत्तराखंड) द्वारा संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा वर्ष 2019-20 का पूरे जिले के 497 शासकीय, अर्धशासकीय एवं निजी स्कूलों सहित
महाविद्यालयीन स्तर तक 5वीं से लेकर महाविद्यालय तक आयोजित परीक्षा में 23,307 विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और परिणाम शत प्रतिशत रहा।

संयोजक मुरलीधर साहू ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में कक्षा 5 वीं से लोमेश कुमार साहू शा.प्रा.शाला रानीतराई प्रथम, कक्षा 6 वीं से लोकेन्द्र सिन्हा, गायत्री विद्यापीठ सुकुलदैहान तृतीय, कक्षा 9वीं से थानेश्वर वर्मा शास. उ.मा. शाला, मांडीतराई (डोंगरगढ़) प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खबरें और भी हैं...