पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Message We Will Fight Against Injustice And Arbitrariness

संदेश: अन्याय व मनमानी के खिलाफ लड़ेंगे हम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हर महिला अपने चेहरे पर मुखौटा लगाकर चलती है। ये मुखौटा दुख, अत्याचार, अन्याय और मनमानी के दर्द को छिपाने का काम करता है। मुखौटे को हम बार-बार रंगते हैं। रोज सुबह मुखौटे और बेहतर बनाकर अपना दर्द छिपाती है। लेकिन अब बस.. इस मुखौटे को रंगना छोड़कर हमने आगे आना होगा। घरेलू हिंसा और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी, इसके लिए हमें एकजुट होकर संकल्प लेना होगा।

ये संदेश मुखौटा नाटक के माध्यम से गृहणियों ने महिलाआें को दिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस प्रशासन की ओर से आॅडिटोरियम में कार्यक्रम हुआ। इसमें भिलाई की स्वयंसिद्धा कल्चरल ग्रुप की गृहणी महिलाओं ने मुखौटा नाटक की प्रस्तुति दी। इस प्ले के माध्यम से डायरेक्टर डॉ. सोनाली चक्रवर्ती व उनकी टीम ने घरेलू हिंसा पर कटाक्ष किया।

हिम्मत से हिंसा के खिलाफ लड़ने का लिया संकल्प

कार्यक्रम में महिलाओं को घरेलू हिंसा, इसके खिलाफ बने कानून और अपील की प्रक्रिया की जानकारी भी अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से दी गई। अपने बेहतर कार्य व हिम्मत से पुरुषों को भी पीछे करने वाली महिलाओं के किस्से दिखाए और सुनाए गए। इस दौरान महिलाओं ने घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का भी संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान नृत्य, नाटक के अलावा गीत व हौसले से भरे संदेशों व किस्सों की भी प्रस्तुति दी गई। इस आयोजन और कलाकारों के अभिनय को लोगों ने सराहा।


डीएसपी व आरक्षकों की टीम ने लोकनृत्य से चौंकाया

दो महिला डीएसपी ने अपने साथी महिला आरक्षकों के साथ लोकनृत्य की प्रस्तुत भी दी। महिला डीएसपी और महिला आरक्षकों को पारंपरिक वेशभूषा और करमा गीत पर थिरकते देख सभी दर्शक चौक गए। महिला पुलिसकर्मियों के इस रुप को देख दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। एसएसपी सुरेशा चौबे ने खुद मंच संभाला और आकर्षक प्रस्तुति देने वाली इन पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया।

_photocaption_राजनांदगांव.ऑडिटोरियम में महिला दिवस पर मुखौटा नाटक का मंचन। *photocaption*
खबरें और भी हैं...