मितानिन प्रशिक्षण शिविर हुआ स्थागित
अंबागढ़ चौकी|कोरोना वायरस के भय से ब्लाॅक मुख्यालय में शुक्रवार से शुरू हुआ मितानिन प्रशिक्षण शिविर को भी प्रशासन ने आगामी आदेश तक स्थागित कर दिया। प्रशिक्षण स्थागित होने के बाद आवासीय प्रशिक्षण लेने ब्लाॅक मुख्यालय पहुंची क्षेत्र की मितानिनों को आज अपने-अपने घरों को लौटना पड़ा। कोरोना वायरस के भय एवं प्रदेश में इस वायरस के संक्रमण को रोकने व सतर्कता के लिए छग सरकार ने शुक्रवार से प्रदेश के सभी शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों, जिम, ग्रंथालय को 31 मार्च तक बंद रखने का निर्देश जारी किया है। अब शासकीय एवं अर्द्धशाकसीय कार्यक्रमों में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। ब्लाॅक मुख्यालय में शुक्रवार से मितानिनों का आवासीय प्रशिक्षण शुरू हुआ था पर प्रशासन को इसकी जानकारी लगते ही स्वास्थ्य विभाग ने आगामी आदेश तक मितानिनों का प्रशिक्षण शिविर को स्थागित कर दिया है। इसके बाद मितानिनों को अपने-अपने घरों को लौटना पड़ा।