- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Mla Did Not Pressurize Congress Candidate
कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार नहीं विधायक ने बनाया दबाव
जिला पंचायत चुनाव के दौरान कांग्रेस में सामने आई खींचतान व विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। एक-दूसरे पर आरोप और शिकायतों के मामले लगातार सामने आ रहे है।
अब डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू के खिलाफ क्षेत्र के ही पूर्व सरपंच ने पीसीसी अध्यक्ष से शिकायत की है। शिकायत में जानकारी दी गई है कि विधायक साहू ने कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी विभा साहू के खिलाफ काम करने दबाव बनाया। ग्राम पंचायत बड़भूम के पूर्व सरपंच सुंदरलाल साहू ने अपनी शिकायत में पीसीसी अध्यक्ष को लिखा है कि वे जिला पंचायत सदस्य के लिए कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी विभा साहू का प्रचार कर रहे थे, इसी दौरान वे विधायक दलेश्वर साहू से मिलने पहुंच गए। तभी विधायक साहू ने चर्चा के दौरान उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी विभा के लिए काम नहीं करने की बात कही। शिकायककर्ता ने पीसीसी अध्यक्ष को लिखा है कि मै लंबे समय से पार्टी का कार्यकर्ता हूं, ऐसे में विधायक की ऐसी बातों मैं आहत हो गया।
उन्होंने विधायक की ऐसी हरकत को भविष्य में पार्टी के लिए नुकसान दायक भी बताया है। इधर मामले को लेकर विधायक दलेश्वर साहू ने बताया कि इस तरह की किसी भी शिकायत की जानकारी मुझे
नहीं है, विधानसभा सत्र में होने की वजह से इसकी जानकारी भी नहीं ले पाया हूं।