50 से अधिक महिलाएं हुईं सम्मानित
उपरवाह|महिला दिवस पर ग्राम पंचायत उपरवाह में संकुल के तीन पंचायत उपरवाह, भेंडरवानी, बरबसपुर सहित ग्राम बिहावबोड, चवरढाल, करेलापारा, डुडिया के 50 से अधिक महिलाओं का सम्मान किया। नर्स यशोदा देवांगन और ग्राम पंचायत बघेरा से सभी महिला पंच, गांव के सभी महिला समूह की महिलाओं का सम्मान सरपंच हरीश देशमुख, उपसरपंच घनश्याम यादव ने किया। उपरवाह सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष दुर्जन देवांगन, पूर्व सरपंच हुबलाल देशमुख, हितेंद्र शर्मा, योगेश सार्वा, तिलोचन साहू, भजन साहू, सोमनाथ नेताम, मोती निषाद, रोज़गार सहायिका पार्वती साहू आदि उपस्थित थे।