- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Negligence Dump Waste Fire At Treaching Ground Of Bajrangpur Nawagaon
लापरवाही: बजरंगपुर नवागांव के ट्रेचिंंग ग्राउंड में डंप कचरे में लगी आग
राजनांदगांव|बजरंगपुर नवागांव वार्ड- एक में स्थित ट्रेचिंग ग्राउंड में डंप कचरे में सोमवार को सुबह आग लग गई। सूचना मिलते ही नगर निगम अमला और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई। कुछ देर बाद दमकल कर्मी पहुंचे फिर आग बुझाई। कर्मचारियों ने बताया कि कचरे में पॉलीथिन की बहुतायत है। धूप व गर्मी से आग लग गई होगी। आग कैसे लगी इसकी जांच पुलिस कर रही है।