पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News No Batches In The Drains Water Flowing In Vain The Panchayat Said Will Make Arrangements

नलों में टाेटियां नहीं, व्यर्थ बह रहा पानी, पंचायत ने कहा- व्यवस्था करेंेगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

डांेगरगांव|नगर पंचायत क्षेत्र के 15 वार्डों में जगह-जगह नल लगाए गए हैं, लेकिन नलों में टांेटी नहीं होने से नलों में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहता रहता है। नगर में लगे आधे से अधिक नलों में टोटियां नहीं है नलों में लगी टोटियों को असामाजिक तत्व ही नहीं बल्कि नलों का इस्तेमाल करने वाले वार्ड के कुछ लोग ही उखाड़ कर फेंक देते हैं। गर्मी के दिनों में नलों में पानी की धार पतली हो जाती है तब लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

टोटियों के अभाव में नलों में पानी व्यर्थ बेहतर रहता है। इन सभी की जानकारी नगर पंचायत को दी जा चुकी है उसके बाद भी नगर पंचायत द्वारा अब तक खुले नलों में टोटियां नहीं लगाई गई है। नगर के कुछ वार्डों में पानी भरने वाले लोग नल में लकड़ी व कपड़ा ठूंस काम चला रहे हैं। नपं सीएमओ अनुभव सिंह ने कहा क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में नलों में टोटियां लगाई जाएगी। लोगों को इस दिशा में जागरूक होना चाहिए। लोगों को उसकी सुरक्षा करने को भी कहा जाएगा।
खबरें और भी हैं...