- Hindi News
- National
- Uparvah News Chhattisgarh News Now Women Are Coming Forward In Every Field Like Education Health Economic Politics
अब शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक राजनीति जैसे हर क्षेत्र में आगे आ रहीं महिलाएं
ग्राम तिलई में रविवार को ग्राम पंचायत तिलई में वर्ल्ड विजन इंडिया क्षेत्रिय विकास कार्यक्रम राजनांदगांव एवं ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इसे यादगार बनाने में ग्राम के महिलाओं के साथ ही आसपास के गांव से 200 महिलाओं ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में महिलाओं ने गत कुछ वर्षों से महिलाओं पर हो रही शोषण, उत्पीड़न, भेदभाव, अत्याचार ऐसे बाधाओं को कैसे दूर किया जाए के संबंध में वर्ल्ड विजन और ग्राम के प्रमुख महिलाओं ने अपने-अपने विचारों को साझा किया, साथ ही नुक्कड़ नाटक के माध्यम से महिलाओं को जागृत किया गया।
अब महिलाएं हर क्षेत्र में जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, राजनीति और आर्थिक निर्णय लेने के मामले में भी आगे आ रही हैं और अपनी प्रतिनिधित्व करने की क्षमताओं को समाज के सामने रख रही है। यही प्रतिनिधित्व ही जीवन में परिवर्तन सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत तिलई के सरपंच मथुरा नेताम, वर्ल्ड विजन के मैनेजर विष्णु, रोहित सूर्यवंशी, लक्ष्मण, ग्राम पंचायत तिलई के पंच, दुर्गा साहू, यशोदा साहू, साधना साहू, नाजरीन खान, पूर्व जनपद सभापति शैलेन्द्र देवांगन, पूर्व सरपंच राजेश्वरी साहू, समाज सेवी टीकाराम साहू, सरपंच लक्ष्मी गैंडरे, पूर्व सरपंच रामबाई साहू, गोदावरी यादव, कलिन्द्री साहू एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्रों से महिलाएं उपस्थित रही। वर्ल्ड विजन मैनेजर के मार्गदर्शन में सभी सरपंच, पंच, मितानिन, महिला संगठन के महिलाओं का सम्मान किया गया।
उपरवाह. तिलई में महिलाओं को सम्मानित किया गया।