सोशल मीडिया पर किया आपत्तिजनक पोस्ट
खैरागढ़|सोशल एप पर सामाजिक भावनाओं को ठेस पहंुचाते हुए आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने ब्लॉक सतनामी समाज ने खैरागढ़ थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को सौंपे ज्ञापन में ब्लॉक सतनामी समाज के पदाधिकारियों ने बताया है कि एप के यूजर आईडी 1990263986524 पोषण निषाद के माध्यम से 6 मार्च को सतनामी समाज के सदगुरु बाबा गुरु घासीदास के पंथी गीत पर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला गया है।
इस वीडियो के वायरल होने से सतनाम समाज के धार्मिक भवनाओं को ठेस पहंुची है। समाज के पदाधिकारियों ने अनावेदक के विरूद्ध उक्त धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दंडात्मक कार्रवाई की जाए। इस दौरान बलराम तोड़े, राजेन्द्र देशलहरा, मनोज गेंड्रे, रेखचंद कोसरे, मोतीलाल जांगड़े, लोकनाथ चतुर्वेदी, तीरथ बंजारे, संदीप सिरमौर, धनेश्वर मार्कंडे, कौशल कोसरे, यशवंत कोठले, कृष्णा मार्कंडे उपस्थित थे।