हाइवा की चपेट में आई वृद्ध महिला, मौत
राजनांदगांव| लालबाग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरदा में हाइवा की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार सुबह तकरीबन 11.30 बजे की है। ग्राम घोरदा निवासी कुसुम बाई पति प्रताप पटेल (65) बस से राजनांदगांव से घाेरदा आ रही थी, जैसे ही घोरदा में बस से उतरने लगी, पीछे से आ रही हाइवा की चपेट में आ गई।