- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News People Of Chilhati Chowki Mohla Donated 50 Units Of Blood In Kaurikasa
कौड़ीकसा में चिल्हाटी, चौकी, मोहला के लोगों ने किया 50 यूनिट रक्तदान
एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस परिवार कौड़ीकसा के तत्वावधान में शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीकसा में रक्तदान महादान शिविर लगाया। बीमा सलाहकार दिगंबर शांडिल्य ने बताया कि 50 रक्तदाताओं ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। जिससे जिला अस्पताल ब्लड बैंक को 50 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ।
मेडिकल कॉलेज ब्लड बैंक से डॉ. अपूर्वा गुप्ता, जगदीश सोनी सहित 10 कर्मचारियों की टीम सेवाएं दी। क्षेत्र में पहली बार इस स्तर के रक्तदान शिविर में 67 लोग पहुंचे थे इनमें 50 लोग पात्र पाए गए। कौड़ीकसा के आलावा चिल्हाटी, चौकी, मोहला, कुमर्दा, डोंगरगांव आदि के जागरूक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। स्थानीय अस्पताल से आरएएम हेमंत बरसागढ़े और उनके स्टॉफ का सहयोग मिला। इनके साथ ही राजनांदगांव ब्लड ग्रुप के संचालक फनेंद्र जैन, प्रथम रक्तदान समूह कुमर्दा प्रमुख ज्ञानचंद्र साहू, राम पटेल, भुनेश्वर सेन, पिस्दा के आलावा एसबीआई के मैनेजर जीएल साहू, सहयोगी दशरू कोरटिया का सहयोग रहा।
अंबागढ़ चाैकी. स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीकसा में रक्तदान करने पहंुचे युवा।