- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Phog And Tableau Competition In Lal Bahadur Nagar On 11th
लालबहादुर नगर में फाग व झांकी प्रतियोगिता 11 को
डोंगरगढ़|लालबहादुर नगर के राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में श्रीकृष्णा युवा समिति के तत्वावधान में 11 मार्च को एक दिवसीय छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय फाग व झांकी प्रतियोगिता रखी गई है। अध्यक्ष दिनेश सेन व सचिव संतोष यदु ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2101, द्वितीय 1501, तृतीय 1201, चतुर्थ 1001, पंचम 801, षष्ठम 701, सप्तम 601 व अष्टम 501 रुपए दिया जाएगा। इसके अलावा नृत्य, गायन, नगाड़ा, अनुशासन व वेषभूशा में भी पुरस्कृत किया जाएगा।