पटपर में फाग प्रतियोगिता 12 को
डोंगरगढ़|ग्राम पटपर में हनुमान भक्त फाग युवा मंडल व ग्रामवासियों के तत्वावधान में 12 मार्च को फाग गायन, वादन व झांकी प्रतियोगिता रखी गई है। समिति के अध्यक्ष हृदय लाल साहू, सदस्य तेजेश्वर साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेश भर की ख्याति प्राप्त फाग मंडलियां हिस्सा लेगी। आयोजन समिति के सदस्य चंद्रकुमार साहू, परमानंद साहू आदि हैं।