- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Preparations Were Made To Make Raw Liquor In The Forest Pink Gang Failed It
जंगल में कच्ची शराब बनाने की थी तैयारी, गुलाबी गैंग ने किया इसे विफल
राजनांदगांव। चिखलाकसा और माहुद गांव की पहाड़ियों से कच्ची शराब की जब्ती करने के बाद महिला फौज ने 8 मार्च को महिला दिवस के दिन ऊंचईपुर गांव के जंगल में दबिश दी। महिलाओं ने बीच जंगल में अवैध शराब बनाने के लिए रखे गए 50 ड्रम महुअा सहित बर्तनों में रखे गए अन्य सामानों की जब्ती बनाई और साहस का परिचय दिया मौके पर ही आग के हवाले कर दिया।