रंगभरी एकादशी पर निकाली शोभायात्रा
खैरागढ़/छुईखदान| रियासतकालीन प्राचीन बड़े जमात जगन्नाथ मंदिर से भगवान राधा कृष्ण की शोभायात्रा रथ में सवारी सामने भगवान हनुमान के प्रतीक निशान सहित नगर भ्रमण में हर्ष उल्लास से सूखी गुलाल की होली खेली। संजय किशोर बैरागी ने बताया कि प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी शोभा यात्रा में शहर के प्रत्येक घर से महिला, पुरुष, बच्चे भगवान राधा कृष्ण को गुलाल लगाकर, आरती कर, श्रीफल भेंट कर हर्ष उल्लास से रंगभरी एकादशी मनाए। शोभा यात्रा के सामने होली के फाग गीत गाते भक्त चल रहे थे। रथ के पीछे महिला मंडली बाई साहब मंदिर की महिलाएं शामिल रही। राज पुरोहित पं. अश्वनी त्रिपाठी, पं. विनय तिवारी, पं. शैलेन्द्र तिवारी, पं. अरविंद शर्मा, लल्ला जे के वैष्णव, पं. सुरेन्द्र तिवारी, चंद्रकुमार दास, दिनेश महोबिया शामिल हुए।