पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Uparvah News Chhattisgarh News Rabi Crop Deteriorated Due To Unseasonal Rains And Hail

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि के कारण खराब हो गई रबी फसल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीते कुछ दिनों से बेमौसम बारिश के चलते दलहनी फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मुख्य रूप से चना, लाखड़ी, मसूर, अरहर, गेहूं, सरसों के अलावा सब्जी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इसके कारण किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया है।

सलोनी के किसान कामतासाहू, नीलकंठ यादव, फकीर राम, टेमरी के हरिराम, रतिराम, ओमप्रकाश, बलि राम, दिलीप, खेमलाल, भालुकोन्हा के संतोष वर्मा, सुंदर वर्मा, अश्वनी वर्मा, अऊरदा के भागवत वर्मा ने बताया कि बीते वर्ष ओलावृष्टि के कारण खड़ी फसल जो नुकसान हुआ था। उसका आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया है और ना ही उसका बीमा लाभ ही मिल पाया है। इस वर्ष भी किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति के लिए आज तक विभाग ने सर्वे नहीं कराया है। क्षेत्र के उपरवाह, भेंडरवानी, अऊरदा, रिवागहन, टेमरी, सलोनी, हरडुवा, बरबसपुर, भालुकोन्हा, गोपालपुर, परसबोड, मुड़पार, डुडिया, गिधवा, चारभाठा आदि गांव के सैकड़ों किसानों की हजारों हेक्टेयर भूमि में लगी दलहनी फसल बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण चौपट हो चुकी है। किसानों को चिंता सता रही कि अगली फसल के लिए पर्याप्त एवं गुणवत्ता पूर्ण बीज प्राप्त होगा या नहीं। अभी स्थिति यह है कि फसलों की कटाई के बाद खलिहान तक पहुंचने से पहले बेमौसम बरसात अपनी चपेट ले रही है। फसल की दाना खेतों में ही झड़ रहे हैं। नुकसान के बाद किसान चिंंतित हैं।

उपरवाह. खेतों में बारिश से फसलों को नुकसान हुआ।
खबरें और भी हैं...