पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Raging To Distribute Loot Midnight Shot In The City Two Serious

लूट का माल बांटने को लेकर थी रंजिश आधी रात शहर में चली गोली, दो गंभीर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली की रात शहर के चौखड़िया पारा इलाके में दो लोगों पर गोली चलाने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में आरोपी का साथ पिता और भाई ने दिया था। आरोपी रोहित सिन्हा, गणेश सिन्हा और बसंत सिन्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहित सिन्हा ने राजा उर्फ लल्लू पाण्डे के साथ मिलकर 2019 में लूट को अंजाम दिया था। लूट के माल के बंटवारे को लेकर दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। इसलिए रोहित ने लल्लू पर गोली चला दी। इस वारदात में साथ खड़ा विजय साहू भी जख्मी हो गया।

चौखड़िया पारा निवासी राेहित साहू (22) ने बसंतपुर पुलिस को बताया कि वह अपने बड़े भाई के आटो में हमाली का काम करता है। 10 मार्च को होली त्योहार मनाकर रात लगभग 9.45 बजे वह अपने चाचा विजय साहू के साथ पान ठेला गए। गुटखा खाकर अम्बेधाम चौखड़िया पारा में खड़े थे।

रात लगभग 11 बजे रोहित सिन्हा, गणेश सिन्हा और बसंत सिन्हा तीनों बाइक सीजी 08 एनए 2217 में आए। लल्लू के घर की तरफ गए फिर लल्लू को हमारे पास आकर खड़ा होते देखे और बसंत सिन्हा चिल्लाया कि ओ लड़का लल्लू पाण्डे है। तीनों वापस आए। बाइक में बैठे रोहित सिन्हा ने एक हरे रंग की देशी कट्‌टे से लल्लू उर्फ राजा पाण्डे पर गोली चला दी। लल्लू पाण्डे को दाहिने तरफ सीने में गोली लगी। लल्लू पाण्डे ने अपने दोस्तों को आवाज दी और चिंतामणी के घर सामने गिर गया। फायरिंग में विजय साहू के सीने में गोली लगी। वह भी घायल हो गया।

इस तरह हुई रंजिश की शुरुआत


राजा उर्फ लल्लू पाण्डे और रोहित सिन्हा पिछले वर्ष 2019 में थाना कोतवाली राजनांदगांव में एक लूट के प्रकरण में दोनों एक साथ अंदर हुए थे। उसी में लूट के माल के बंटवारे को लेकर विवाद था जिसके कारण लल्लू पाण्डे ने गणेश विसर्जन के समय रोहित सिन्हा का घर का कांच पत्थर मारकर तोड़ दिया था। होली की रात लल्लू पाण्डे ने रोहित सिन्हा के घर में पत्थरबाजी की। जिसके कारण रोहित सिन्हा ने अपने
पिता बसंत सिन्हा और मझला भाई गणेश सिन्हा को लेकर जान से मारने की नीयत से लल्लू पाण्डे पर फायर किया। वारदात में लल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे रायपुर रेफर कर दिया गया है।

राजनांदगांव. गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस।
खबरें और भी हैं...