पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Rs 395 Lakh Recovered In Fine For Ticket Check

टिकट जांच में 3.95 लाख रुपए जुर्माना में वसूले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजनांदगांव|नागपुर मंडल रेलवे ने शहर के स्टेशन में विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया। 8 मार्च को चले इस अभियान में विभाग ने एक ही दिन में अनियमित टिकट के 1666 प्रकरण बनाए। इसमें 3 लाख 95 हजार रुपए का जुर्माना वसूला। रेलवे के अफसरों ने बताया कि समय-समय पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

यात्रियों को टिकट लेने के प्रति लगातार जागरूक किया जा रहा है, कि वे उचित टिकट लेकर यात्रा करें। सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में 28 गाड़ियों की जांच की गई।

इसमें बिना टिकट यात्रा के 110 मामलों से 50,115 रुपए, अनियमित टिकट के 592 मामलों से 249250 रुपए का जुर्माना वसूला गया। बिना बुकिंग लगेज के 964 मामलों से 96370 रुपए का जुर्माना वसूला गया।
खबरें और भी हैं...