- Hindi News
- National
- Dongargaon News Chhattisgarh News Sankara Shop Fire 117 Lakh English Liquor
सांकरा: दुकान में आग, 11.7 लाख की अंग्रेजी शराब खाक
राजनांदगांव. आग पर काबू पाने का कार्य करते दमकल कर्मचारी।
राजनांदगांव| ग्राम सांकरा (सोमनी) में संचालित अंग्रेजी शराब दुकान में शनिवार सुबह आग लग गई। जब तक गार्ड को इसकी जानकारी लगी तब तक आग की भयंकर लपटे 11.70 लाख रुपए कीमत की मंदिरा को खाक कर चुकी थी। सूचना मिलते ही डायल 112 और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। यहां काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। सोमनी पुलिस की मानें तो आगजनी की सूचना शनिवार सुबह 6.30 बजे दी गई। लेकिन जिस तरह से नुकसान हुआ है आग करीब दो घंटे पहले ही लग चुकी थी। लेकिन गार्ड इससे बेखबर थे। दुकान मेें बाहर से ताला लगा हुआ था, अंदर में शराब की पेटियां रखी हुई थी। आग से सभी पेटियां राख हो गई।