पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Saraswati Yojana 60 Girls Got Bicycle In Singola School

सरस्वती योजना: सिंघोला स्कूल में 60 छात्राओं को मिली साइकिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंघोला में गुरुवार को 60 छात्राओं को साइकिल वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच मुकेश कुमार साहू, विशिष्ट अतिथि, अध्यक्ष शाला विकास समिति भोज राम साहू, पंच बुद्धदेव, हिरासिंग के आतिथ्य व प्राचार्य डीआर देवांगन की अध्यक्षता व मार्गदर्शन में सरस्वती साइकिल वितरण किया गया।

कार्यक्रम प्रभारी जय प्रकाश साहू ने कहा स्कूल आने-जाने में सुगमता व बेहत्तर परीक्षा परिणाम लाने के उद्देश्य से शासन ने सरस्वती साइकिल वितरण की योजना शुरू की हैं। साइकिल वितरण प्रभारी दुबी द्विवेदी ने बताया 60 छात्राओं को साइकिल वितरण किया गया। व्याख्याता पीसी कोसरिया, वीर सिंह सोनवानी, प्रदीप कुमार साहू, शकीला खान, मंजरी शर्मा, अलिता भूआर्य, श्रद्धा राठौर, भानुप्रिया ठाकुर, पुस्तकालय अध्यक्ष अजय देशमुख व भैयालाल सिन्हा, राजकुमारी राजपूत एवं शिक्षक छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

उपरवाह. योजना के तहत छात्राओं को साइिकल वितरण किया गया।
खबरें और भी हैं...