- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Selection Of Municipal School To Operate English Medium
इंग्लिश मीडियम संचालित करने म्यूनिसिपल स्कूल का ही चयन
शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए राज्य शासन की ओर से नगरीय निकाय क्षेत्र के किसी एक सरकारी स्कूल को इंग्लिश मीडियम में संचालित करने निर्णय लिया गया है। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। शिक्षा सचिव डॉ. आलोक शुक्ला के निरीक्षण के बाद म्यूनिसिपल स्कूल का चयन किया गया है। बताया गया कि दो शिफ्ट में स्कूल का संचालन होगा ताकि हिंदी माध्यम वाले विद्यार्थी प्रभावित न हो।
दोनों माध्यम से पढ़ाई होने पर नगर निगम के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक भी प्रभावित नहीं होंगे। सचिव के दौरे के बाद प्रशासनिक स्तर पर फिलहाल यह प्लान किया गया है। बताया कि सचिव को बसंतपुर स्थित बख्शी स्कूल का भी निरीक्षण कराया गया था। इस मॉडल स्कूल में ही इंग्लिश मीडियम में पढ़ाई शुरू कराने की मांग रखी गई थी पर यहां इंफ्रास्ट्रक्चर का वर्क ज्यादा होने की वजह से इसका चयन नहीं किया जा रहा है। वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री ने मांग रखी है कि बख्शी स्कूल को मॉडल स्कूल बनाने के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए हैं। इसलिए यहीं इंग्लिश मीडियम स्कूल खोला जाए। डीईओ हेमंत उपाध्याय ने बताया कि म्यूनिसिपल स्कूल में दो शिफ्ट में स्कूल लगाएंगे।