- Hindi News
- National
- Dongargaon News Chhattisgarh News Sheikh Javed Became The Chairman Of Jama Masjid Committee
जामा मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष बने शेख जावेद
डोंगरगांव|मुस्लिम जामा मस्जिद कमेटी डोंगरगांव की आम बैठक जामा मस्जिद में हुई। बैठक में जामा मस्जिद के इंतजामियां कमेटी के लिए अध्यक्ष सदर जनाब शेख जावेद खान को पुनः निर्विरोध से बनाया गया है। जावेद ने अपनी कार्यकारिणी का गठन किया है। इनमें पार्षद सिद्दीक बडगुुजर को सचिव सेक्रेटरी व जहीर हसन सिद्दीकी को खजांची के रूप में नियुक्त किया।
जामा मस्जिद इंतजामियां कमेटी के मेंबर की नियुक्ति भी की गई। इसमें जामा मस्जिद कब्रिस्तान कमेटी के लिए हाजी अमीन हल्दी को सदर अध्यक्ष व इसाक तंवर को सचिव सेक्रेटरी एवं सदस्यों में रियान हाशमी साजिद भाई, आरिफ जिलानी, रियाजउद्दीन सोलंकी को नियुक्त किया।