- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Student Had Solved The Question In The Old Question Paper Made Copying Case Notice Issued
पुराने प्रश्न पत्र में सवाल हल कर लाई थी छात्रा, बनाया नकल प्रकरण, नोटिस जारी
गुरुवार को कक्षा 10 वीं के गणित विषय की परीक्षा हुई। डीईओ हेमंत उपाध्याय ने हरदी हाईस्कूल में दबिश दी तो यहां एक छात्रा पुराने प्रश्न पत्र मंे गणित के सवाल का उत्तर लिखकर आई थी। इसे देखकर वह नकल कर रही थी। उड़नदस्ता दल में शामिल महिला वीक्षक ने छात्रा से नकली सामग्री जब्त की और प्रकरण बनाया।
डीईओ उपाध्याय ने बताया कि प्रकरण बनाने के बाद छात्रा को दूसरी उत्तरपुस्तिका दी गई। केन्द्राध्यक्ष को समझाइश दी गई है कि किसी भी विषय में नकल नहीं होने दें। पर्यवेक्षक को नोटिस जारी किया गया है। उसने ठीक से क्लास में जांच नहीं की। डीईओ उपाध्याय ने परीक्षा केंद्र हरदी, सिंघोला, सुरगी, भर्रेगांव, परसबोड, तिलई का निरीक्षण किया। केंद्र अध्यक्षों को सभी अभिलेखों के संधारण के संबंध में निर्देश दिए। यह भी निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र आकर्षक हो। परीक्षार्थियों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। विगत दिनों परीक्षा केंद्रों में मोबाइल लेकर कुछ परीक्षक पहुंचे थे। निरीक्षण दल में एपीसी राजीव गांधी शिक्षा मिशन सतीश ब्यौहरे, व्याख्याता प्रणिता शर्मा जरवाही एवं भावना वैष्णव व्याख्याता जालबांधा उपस्थित थे।
राजनांदगांव. डीईओ ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया।