पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News Surrender Women Naxalites Appeal To Slogans To Leave The Organization

सरेंडर महिला नक्सलियों ने की नारेबाजी महिलाओं को संगठन छोड़ने की अपील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गढ़चिरौली में सरेंडर महिला नक्सली भी सामने आई। उन्होंने मुख्यालय में पोस्टर लेकर नक्सलवाद के खिलाफ नारेबाजी की और नक्सलियों से हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्य धारा में लौटने की अपील भी की।

गढ़चिरौली में 194 महिला नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इन्हे पुनर्वास नीति के तहत रखा गया है। इन्होंने नक्सल संगठन से जुड़ी महिलाओं को भी लौटने की अपील की। इसके अलावा अपने प्रदर्शन के माध्यम से आदिवासी युवतियों व महिलाओं काे किसी भी हाल में नक्सल संगठन से जुड़े सदस्यों की मदद नहीं करने की बात कही। महिला दिवस पर नक्सलगढ़ में ऐसी तस्वीर पहली बार सामने आई है। गढ़चिराैली में लगातार
नक्सलियों का सरेंडर हो रहा है, इससे दलम भी कमजोर पड़ते जा रहे है। नक्सल संगठन से सरेंडर कर चुकी इन महिलाओं के प्रयास भी सकारात्मक प्रभाव सामने आने की उम्मीदें हैं।

राजनांदगांव. कटआउट लेकर प्रदर्शन करती सरेंडर कर चुुकी महिलाएं।
खबरें और भी हैं...