- Hindi News
- National
- Rajnandgaon News Chhattisgarh News Sushma Started The Beauty Parlor Hesitating To Give Children A Better Future
बच्चों को बेहतर भविष्य देने झिझक छोड़ सुषमा ने शुरू किया ब्यूटीपार्लर
घर से पहले कभी कदम नहीं रखने वाली सुषमा तिवारी आज अपने दोनों बच्चों की खातिर तीन माह तक ब्यूटीशियन का कोर्स कर मां-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभा रही है। हम बात कर रहे हैं साईं दर्शन कॉलोनी निवासी सुषमा तिवारी की। इनके निवास में ही ब्यूटीपार्लर का उदघाटन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक दिन पहले शनिवार को किया गया।
इसमें महापौर हेमा देशमुख, जिला सैनिक कल्याण के जिला अधिकारी सेवानिवृत्त कैप्शन एसी पोखरियाल, कल्याण संयोजक अविनाश चंद्र पंत सहित भूतपूर्व सैनिकों व मोहल्लेवासियों भी मौजूद रहे। सुषमा के पति संतोष तिवारी का 2017 में निधन हो गया। वे 2003 में आर्मी से सेवानिवृत्त हुए थे। अब खुद को संभालते हुए अपने दोनों बच्चों बड़ा बेटा आयुष जो कक्षा 7वी में और छोटा बेटा आर्यन 5 वीं कक्षा की जिम्मेदारी उठा रही है। बच्चों को बेहतर भविष्य दे सकें, इसके लिए सुषमा ने झिझक छोड़ी और स्वरोजगार से जुड़ने का फैसला लिया। सुषमा अब अपनी तरह की दूसरी महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर खुद के दम पर जीना सीखाना चाहती है।
प्रदेश में पहली बार ऐसा पायलेट प्रोजेक्ट
कैप्टन पोखरियाल ने बताया कि एक्स आर्मी की विधवाओं के लिए राज्य व केंद्र सरकार एेसी प्रोजेक्ट करती है। जिससे महिलाएं अपने पैरो पर खड़े हो सके। इसके तहत सुषमा तिवारी को ब्यूटीशियन का कोर्स कराया गया। यह प्रदेश का पहला एेसा प्रोजेक्ट है जिसमें ऐसी महिलाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया गया।
महापाैर हेमा देशमुख से ब्यूटीपार्लर के संबंध में चर्चा करती सुषमा।