पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बच्चों को सिखाया आसन व प्राणायाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उपरवाह| शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला घुमका में गत दिनों योग शिविर का आयोजन किया गया। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के योगाचार्य निरंजन साहू एवं जिला योग प्रचारक के मार्गदर्शन में हुआ। शिविर में स्कूली बच्चों व ग्राम के युवाओं ने इसका लाभ लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी स्वस्थ रहे निरोग रहे तथा शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रसन्न रहे। योगाचार्य ने योग के साथ-साथ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों तथा औषधियों जैसे एलोवेरा, तुलसी, सदा सुहागन और नीम आदि के संबंध में भी जानकारी दी। योगाचार्य ने इसके अलावा विभिन्न आसन एवं प्राणायाम बच्चों को सिखाया। दैनिक जीवन में नियमित योग प्राणायाम करते रहने से रोगों से दूर रहा जा सकता है जिससे जीवन में तनाव मुक्त रहा जा सकता है।
खबरें और भी हैं...