पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajnandgaon News Chhattisgarh News The Accused Teacher Teacher Has Not Been Arrested So Far The Family Alleges The Police Relaxed

आरोपी शिक्षक-शिक्षिका की अब तक गिरफ्तारी नहीं, परिजन ने लगाया आरोप- पुलिस दे रही ढील

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

छुईखदान के गातापार नाका स्कूल के प्राचार्य की आत्महत्या के मामले में आरोपी शिक्षक-शिक्षिका की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इधर मृतक प्राचार्य के परिजन ने पुलिस पर ढील देने का आराेप लगाया है। परिजन का आरोप है कि आरोपी शहर में ही घूम रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। वहीं पुलिस ने लगातार पतासाजी जारी होने का दावा किया है।

गातापार नाका हाईस्कूल के प्राचार्य विजय चंदेल ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली थी, सुसाइड में नोट में उन्होंने शिक्षक रविनारायण देशमुख और शिक्षिका पायल राजपूत द्वारा झूठी शिकायत करने की धमकी देने की बात लिखी थी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने रवि और पायल के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में ग्रामीण भी आरोपी शिक्षकों को बेकसूर बताकर सामने आए थे। वहीं परिजन ने जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी, बावजूद इसके अब तक पुलिस ने सख्त रुख नहीं अपनाया है। पुलिस केवल पतासाजी का दावा कर अपनी जिम्मेदारी निभाग रही है।

इधर शहर के नंदई चौक में हुई उठाईगिरी के आरोपी भी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपियों ने हार्डवेयर व्यवसायी के बाइक की डिक्की में 1 लाख 8 हजार रुपए पार कर दिए थे, दोनों बाइक में सवार थे।

जल्द ही पकड़े जाएंगे

छुईखदान टीआई रामेश्वर देशमुख ने बताया कि आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। स्कूल से कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होेंगे।
खबरें और भी हैं...